अभनपुर ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हवा में उछली, फिर क्या हुआ देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- लापरवाही के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों युवक नशे में धुत थे और तेज रफ्तार बाइक चला रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक हवा में उछलकर पलट गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे को एक कार चालक ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर है। जिसे देखकर आप के भी होश उड़ जाएंगे। यह घटना बिरेझर थाना का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कोड़ेबोड़ के पास नशे में धुत बाइक सवार दो युवक स्पीड से बाइक दौड़ा रहे थे। तभी कोडेबोड के पास अनियंत्रित होकर बाइक हवा में उछलकर फेका गई और दोनों घायल हो गए। घायल युवकों को अभनपुर के अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
इस हादसे में सुनील देवांगन और ओम निर्मलकर घायल बताए जा रहे हैं। दोनों रायपुर के रहने वाले हैं। वे अपने रिश्तेदार के घर केरेगांव गए थे, वहीं से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और बाइक की टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल