ब्रेकिंग: राजिम में भीषण सड़क हादसा! बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर दुकान में जा घुसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम के सबसे व्यस्त इलाके पंडित सुंदर लाल शर्मा चौक में सोमवार रात भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए सीधे दुकान में जा घुसा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना राजिम थाना क्षेत्र की है। मामले में कार चालक प्रशांत गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फल लेने गए कारोबारी

जानकारी के मुताबिक प्रशांत गुप्ता सोमवार रात करीब 8.30 बजे अपनी बलेनो कार क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 1916 से फल खरीदने राजिम बस स्टैंड पहुंचे थे। उन्होंने कार को वर्मा फोटो फ्रेमिंग दुकान के सामने खड़ी कर फल लेने चले गए। इसी दौरान महासमुंद की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीजेड 3555 का चालक रॉग साइड से वाहन चलाते हुए आया और खड़ी कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

कार को घसीटते हुए दुकान में घुसा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को घसीटते हुए दुकान तक ले गया। हादसे में कार चारों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं वर्मा फोटो फ्रेमिंग दुकान के सामने रखा टीन शेड, लोहे के एंगल एवं अन्य सामान भी टूट गए। आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की जांच

पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद कुछ समय तक चौक पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की बाइक को मारी टक्कर, नवापारा के डीजे ऑपरेटर की मौत, शव हुआ क्षत-विक्षत-VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button