Karwa Chauth 2022: पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी रखेंगी व्रत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पति की लंबी दिर्घायु की कामना और सुख-समृद्धि के लिए करवा चौथ पर्व श्रद्धा-उल्लास से मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं फल, ड्राईफ्रूट, मिठाई का सेवन करके निर्जला व्रत रखने की परंपरा निभाएंगी। बताया जाता है कि पर्व के एक दिन पहले यानि बुधवार की रात्रि में अथवा गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुहागिनें सरगी खाकर व्रत रखेंगी। मान्यता है कि करवा चैथ व्रत का विधि-विधान से पालन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन पूजा के पश्चात चंद्रमा को छलनी से देखने की परंपरा होने से स्त्रियों ने विविध डिजाइन की छलनी की खरीदारी की। बुधवार को भी छलनी, मिट्टी का करवा और पूजन सामग्री खरीदने महिलाओं की भीड़ बाजार में दिखी।
खूब बिका मिट्टी का करवा और छलनी
पर्व के एक दिन पहले महिलाओं ने मिट्टी का करवा और छलनी की खरीदारी की। साथ ही माता को अर्पित करने के लिए श्रृंगार सामग्री में चूड़ी, बिंदी, साड़ियों की खरीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film