प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई कैबिनेट, कई मंत्री रिपीट, देखिए किसे मिला कौन सा विभाग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई कैबिनेट के गठन के बाद सोमवार को विभागों का बंटवारा हो गया है। कैबिनेट में कई मंत्रियों के विभागों को रिपीट किया गया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को रक्षा, अमित शाह को गृह, नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवहन, जेपी नड्डा को स्वास्थ्य, शिवराज सिंह चौहान को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ से केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए बिलासपुर सांसद तोखन साहू को शहरी विकास एवं आवास का राज्य मंत्री बनाया गया।

3 करोड़ नए मकान की मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करते ही किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की फाइल पर पहला हस्ताक्षर करते हुए तीसरे कार्यकाल का पहला आदेश जारी किया है। किसान सम्मान निधि से देश के 9.3 करोड़ अन्नदाताओं को करीब 20000 करोड़ रुपए की राशि जारी की जाएगी। साथ ही एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में पीएम आवास योजना के तहत देश में 3 करोड़ नए घर बनाए जाने का फैसला लिया गया।

मोदी सरकार 3.0 में प्रधानमंत्री समेत कुल 72 मंत्री शामिल हैं, जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग, जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

देखिए पूरी सूची :-

कैबिनेट मंत्री  विभाग
अमित शाह गृह एवं सहकारिता मंत्रालय
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय एवं कॉरपोरेट मामले
नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
जेपी नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान कृषि कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा मंत्रालय, शहरी आवास मंत्रालय
एस. जयशंकर विदेश मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव  रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रोनिक्स आई टी  मंत्रालय
पीयूष गोयल  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस) भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा एवं एचआरडी मंत्रालय
जीतनराम मांझी सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय
लल्लन सिंह (जेडीयू) पंचायती राज, मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी
किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्रालय, अल्पसंख्यक मामले
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
सीआर पाटिल जलशक्ति मंत्रालय
राम मोहन नायडू (टीडीपी) नागरिक उड्डयन
गजेंद्र शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री
भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवाल पोर्ट शिपिंग एवं जलमार्ग मंत्रालय
वीरेंद्र खटीक सामाजिक न्याय एंवं अधिकारिता मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य, पीडीएस, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
जुअल ओरांव आदिवासी मामले गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय
अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
मनसुख मांडविया श्रम, रोजगार, युवा एवं खेल मामले
जी किशन रेड्डी कोयला और खनन

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ,योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री।

जाधव प्रतापराव – गणपतराव आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।

जयंत चौधरी – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

अर्जुन राम मेघवाल –  विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।

डॉ. जितेंद्र सिंह – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ,पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री , कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।

पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें  modi cabinet

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ के इस सांसद को मिली जगह, PMO से आया कॉल, शाम को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Related Articles

Back to top button