गरियाबंद ब्रेकिंग: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने किया हमला, उपनिदेशक की फाड़ीवर्दी; इलाके में भारी तनाव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में सोमवार को उस वक्त बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों की भीड़ टूट पड़ी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन सहित कई वनकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और कर्मचारियों की वर्दी तक फाड़ दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मामला उदंती अभ्यारण्य के कोर जोन अंतर्गत सीतानदी रेंज के जैतपुरी गांव का है। वन विभाग ने कोर क्षेत्र में करीब 250 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण का मामला दर्ज किया था। इस मामले में 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन अपराध कायम कर नोटिस जारी किए गए थे। कुछ लोगों ने जवाब दिया था, लेकिन बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।

बताया जा रहा है कि दो बार नोटिस जारी होने के बाद कई आरोपियों ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने और बयान दर्ज करने जैतपुरी गांव पहुंची थी।

अधिकारी-कर्मचारियों की फाड़ी वर्दी

इसी दौरान कार्रवाई का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और वन विभाग की टीम को घेर लिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीणों ने वन अमले के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि भीड़ ने टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन के कपड़े तक फाड़ दिए। कई कर्मचारियों की वर्दियां भी इस दौरान फट गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण लगातार विरोध करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट हो गया तथा इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने और कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FIR दर्ज कराई जाएगी

टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने कहा कि पूरे मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल जैतपुरी गांव और आसपास के इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाया, तहसीलदार की मौजूदगी में चला बुलडोजर कार्रवाई, गोठान के लिए आरक्षित भूमि कराई मुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button