मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। दरअसल, मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलट गई है। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सारंगढ़ क्षेत्र ग्राम खैरझिटी के ग्रामीण रोजी मजदूरी के लिए रोज की तरह पिकअप सीजी 13 यू डी 6326में सवार होकर बरमकेला की ओर जा रहे थे। चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। वहीं इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

यह खबर अपडेट किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 18 मजदूर की मौत, 10 से अधिक घायल, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button