जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कुल्हाड़ी से किया हमला, पति-पत्नी और बेटे की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गवां पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर के डूबकापारा में संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30) अपनी मां बसंती टोप्पो (55) और पिता माघे टोप्पो (57) के साथ खेती करने पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के रिश्ते में भाई के परिवार के 6-7 लोग पहुंच गए।

विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला, दो की मौके पर मौत

इस दौरान खेती करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ देर में विवाद हिंसक झड़प में बदल गई। दूसरे पक्ष ने माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से बसंती टोप्पो और नरेश टोप्पो की मौके पर मौत हो गई। वहीं, माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान उमेश टोप्पो ने भागकर जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर खड़गवां चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल माघे टोप्पो को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी भाग गए हैं। बताया गया है कि, विवादित जमीन जगन्नाथपुर कोल माइंस के सामने है। हमलावरों ने खेती करने से मना किया था। आहत परिवार खेती करने के लिए पहुंचा, तो विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

बड़े भाई की गला दबाकर हत्या, शादी की बात को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद, मड़ई के दूसरे दिन मिली थी लाश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल