छुरा ब्रेकिंग: नायब तहसीलदार की गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे
गिरदावरी से लौटते समय हुआ हादसा, बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में लुडकी, मौके पर मचा हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– गरियाबंद जिले के छुरा इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नायब तहसीलदार की सरकारी बोलेरो वाहन और एक मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी गाड़ी में सवार नायब तहसीलदार, पटवारी और ड्राइवर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे छुरा ब्लॉक मुख्यालय स्थित सारगांव पपराही के पास नायब तहसीलदार डोनोश साहू की सरकारी वाहन और बाइक के बीच टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नायब तहसीलदार डोनोश साहू गिरदावरी का कार्य पूर्ण कर चुरकीदार क्षेत्र से ब्लॉक मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान, सारगांव पपराही के पास उनकी गाड़ी की सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सरकारी वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घुस गई।
घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। हालांकि, एम्बुलेंस के आने में देरी के कारण, पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान लोकनाथ नेताम (19 साल) और अंबेलाल (35 साल) के रूप में हुई है, दोनों बेदेलपारा नवापारा के रहने वाले हैं। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग की
हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार गाड़ियों की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसी जगह पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड लिमिट लागू करने, स्पीड ब्रेकर लगाने और चेतावनी के साइन बोर्ड लगाने की मांग की है। उन्होंने सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों को भी साफ करने की मांग की है।
युवक नशे में थे – तहसीलदार
नायब तहसीलदार डोनोश साहू ने बताया कि वे गिरदावरी जांच कार्य से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक सामने से तेज रफ्तार से तरफ आ रहे थे। तभी बाइक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन से टकरा गया। युवक शराब के नशे में धुत थे। घटना के बाद मैंने तुरंत अपनी मौजूदगी में घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
छुरा ब्रेकिंग: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल










