घर के आंगन में खून से लथपथ मिली अधेड़ की लाश, धारदार हथियार से हमले के निशान, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात हमलावरों ने अधेड़ की धारदार हथियार टांगी से निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब ग्रामीणों ने अधेड़ का शव उसके घर के आंगन में पड़ा देखा, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जमदेई गांव में रामजतन पनिका (50 वर्ष) का शव उसके घर के आंगन में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र करने के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से वार किए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई हैं। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना के बाद जमदेई गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

बोरे में मिली अज्ञात महिला की लाश, 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं, गोदनों के सहारे पहचान की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button