सो रही महिला के कान से बाली छीनकर भागे चोर : दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में एक महिला के कान से चोरों ने सोने की बाली छीनकर फरार हो गए। महिला रात के समय घर में सो रही थी। तभी घर में चोर घुस आए और सोती हुई महिला से सोने की बाली छीन ली। इस घटना में महिला बुरी तरह लहूलुहान हो गई। घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल की रात तिल्दा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला घर में सो रही थी। तभी रात के करीब 1ः30 बजे अचानक उसके कानों में तेज दर्द हुआ। इस दर्द में उसकी चीख निकल गई। उसने उठकर देखा तो 3 चोर घर के अंदर से बाहर की ओर भाग रहे थे। जिनमें से एक युवक ने उसके कान में पहने बाली को खींच लिया। उसने छू कर देखा तो कानों से खून निकल रहा था। चोर ने कानों में पहनी हुई बाली को खींच लिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। वारदात के चोर मौके से फरार हो गए।
पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो चोरों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक आसु उर्फ साहिल साहू को पकड़कर पूछताछ की। युवक टालमटोल करता रहा। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उस रात महिला के घर में चोरी में वह भी शामिल था। उसने चोरी में शामिल दो अन्य नाबालिग लड़कों का भी नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोने की बाली और चोरी किए हुए मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल