गरियाबंद पुलिस का जागरूकता अभियान : यातायात नियम, मूलभूत अधिकार, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर सुरक्षा पर दिया गया संदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रजत जयंत समारोह 2025–26 के अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा पंचम दिवस जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज एवं हाट-बाजारों में आमजन को यातायात नियमों के पालन के साथ-साथ कानून में प्राप्त मूलभूत अधिकार, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।

इसी क्रम में जिला कलेक्टर बी.एस. उईके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में जिले के ऑक्शन हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को कानून द्वारा प्रदत्त मूलभूत अधिकारों, बाल संरक्षण कानून तथा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान लघु फिल्मों के माध्यम से विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।

पॉक्सो एक्ट व बाल सुरक्षा पर विशेष जोर

थाना स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों, उनसे संबंधित सख्त कानूनों तथा पीड़ितों के अधिकारों की जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों को खेल-खेल में “गुड टच” और “बैड टच” के अंतर को समझाया गया, ताकि वे सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान कर सकें और किसी भी अप्रिय घटना की समय पर सूचना दे सकें।

महिला एवं छात्राओं को आत्मरक्षा का संदेश

कार्यक्रम के दौरान स्कूल व कॉलेज की छात्राओं तथा महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे करें, इस पर व्यवहारिक सुझाव और जागरूकता संदेश दिए गए।

गरियाबंद पुलिस ने बताया कि चलाया जा रहा यह जन-जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि समाज के हर वर्ग को कानून के प्रति सजग बनाते हुए सुरक्षित और जागरूक वातावरण का निर्माण किया जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की सराहनीय पहलः विशाल रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, 92 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button