शादी के बासी खाने से 40 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए मेहमान, मची अफरा-तफरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी समारोह के बाद बचा हुआ बासी खाना खाने से करीब 40 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी बीमारों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुकुंदपुर का है।

जानकारी के अनुसार गांव के एक परिवार में शादी समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें गांव के लोग और बाहर से आए रिश्तेदार शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद बचा हुआ खाना दाल, चावल और गोभी की सब्जी अगले दिन लोगों को परोसा गया। खाना खाने के कुछ ही समय बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

स्थिति को देखते हुए करीब 40 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बीमारों में महिलाएं, पुरुष और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।

फूड पॉइजनिंग की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी ग्राम मुकुंदपुर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो भोजन के सैंपल और अन्य कारणों की जांच करेगी।

फूड पॉइजनिंग का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी समारोह या भोज के बाद बचे हुए भोजन को लंबे समय तक बिना उचित तरीके से सुरक्षित रखकर खाना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। खासकर गर्मी के मौसम में भोजन जल्दी खराब हो जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को बासी या संदिग्ध भोजन खाने से बचना चाहिए और यदि भोजन में किसी प्रकार की गंध या स्वाद में बदलाव महसूस हो तो उसे तुरंत फेंक देना ही बेहतर होता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

मोमोस प्रेमियों के लिए चेतावनी! : मोमोस खाने से बिगड़ी तबीयत, 4 दिन में 18 लोग हुए बीमार, स्वाद के लिए स्वास्थ्य से न करें समझौता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button