शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा : 1.5 एकड़ भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले ने की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर नंदकुमार चौबे के मार्गदर्शन में तहसील रायपुर अंतर्गत ग्राम सड्डू में शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।
राजस्व पटवारी हल्का नम्बर-44, ग्राम सड्डू स्थित शासकीय घास भूमि खसरा नम्बर 8/1 और 8/2 की 1.5 एकड़ भूमि पर अनावेदक चंद्रशेखर यादव, पिता हीरा सिंह यादव द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राममूर्ति दीवान, नायब तहसीलदार सौरभ कश्यप, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और नगर निगम की टीम उपस्थित रही।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
खाद्य विभाग की कार्रवाई: 40 किलो सड़ा-गला फल मौके पर कराया नष्ट, फल मार्केट से लिए गए 5 नमूने











