आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, सुबह खेत की ओर गए लोगों ने देखा शव, इलाके में मचा हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक ग्रामीण की लाश गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलती मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह शव दिखते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पुसल्दा निवासी अनत राम राठिया (63 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला है। बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर आम के पेड़ पर लटक रहे शव पर पड़ी। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल घरघोड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, इस बात की जताई जा रही आशंका, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button