नगर के होनहारों का सम्मान: भव्य आयोजन में चमकी प्रतिभाएं, सुंदरकांड मंदिर समिति ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

शिक्षा को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ दक्षिण मुखी सुंदरकांड मंदिर समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– श्री दक्षिण मुखी सुंदरकांड मंदिर समिति, नवापारा द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगर के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित ‘नगर स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’ सरकारी अस्पताल के पास भव्य और शानदार तरीके से संपन्न हुआ।

समिति द्वारा आयोजित इस गौरवशाली समारोह का यह लगातार तीसरा सफल वर्ष था, जिसकी नगरवासियों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंम संकट मोचन हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समिति का परिचय और उद्देश्य बताते हुए शेखर सुमन देवांगन ने कहा शिक्षा बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि लगन और उत्साह उत्पन्न करना हमारा लक्ष्य हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. बलजीत सिंह, डा. राजेंद्र गदिया, डा. तेजेंद्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उमाशंकर देवांगन, बभ्रुवाहन देवांगन, पं ब्रह्मदत्त शर्मा, केशव सोनकर, नंद कुमार कंसारी, दुष्यंत तारक, राकेश सोनी, नगर के पत्रकार रमेश पहाड़िया, श्याम किशोर शर्मा, विनोद जैन, तुकाराम कंसारी, मनीष जैन, विशेषर हिरवानी, नागेंद्र निषाद, प्रवीण देवांगनऔर रानूप्रिया सहित गौरी शंकर निर्मलकर, अशोक गंगवाल, सुशील बोथरा, कविता शर्मा, खिलेश साहू, भोजराम यादव, विनोद साहनी, अनिल दुबे, सभी इस यादगार आयोजन के साक्षी बने। पूरे कार्यक्रम का बेहतरीन ओजस्वी और काव्यमय सफल संचालन, लेखिका /कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी द्वारा किया गया।

इन टॉपर्स का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में देवकुमार दुबे, मोहित कंसारी, सुमन टंडन, पूजा निषाद,गरिमा सोनकर, तृप्ति साहू, नेहा भिमानी, सिद्धि शर्मा, वंशिका कर्नल, गरिमा साहू, पूजा देवांगन, चंचल देवांगन, निलेश यादव, गायत्री सोनकर, झिलमिल, अदिति जैन, लवन्या अग्रवाल, प्रियांश साहू, इंद्राज द्विवेदी, अभिनव साहू का सम्मान किया गया। प्रतिभाशाली बच्चों को अतिथियों द्वारा शील्ड, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रमुख विद्यालयों के प्राचार्यों सहित सभी अतिथि जनों को भी समिति द्वारा स्मृति चिह्नभेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को डॉ. बलजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ किताबें नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है और आज की मेहनत ही सुनहरे भविष्य की नींव बनेगी। मानसिक रूप से मजबूत बनें और लगातार सीखें। परीक्षा अंक पड़ाव है, मंज़िल नहीं।

हर बच्चे में अनूठी प्रतिभा

डॉ. राजेन्द्र गदिया ने कहा कि हर बच्चे में अनूठी प्रतिभा है। उसे समय पर पहचानकर निखारना जरूरी हैं। नगर अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने कहा कि अंकों के साथ संस्कार जरूरी हैं। ज्ञान तभी सार्थक है जब वह विनम्रता और नैतिकता से जुड़े। पत्रकार श्याम किशोर शर्मा ने कहा कि तकनीक का उपयोग ज्ञान बढ़ाने में करें। शिक्षित युवाओं की भागीदारी से समाज में बदलाव आएगा।छोटे शहरों के बच्चों में असीम क्षमता है। समिति सही मंच और प्रोत्साहन दे रही है। वहीं राकेश कुमार सोनी फ़ौजी ने कहा कि अनुशासन और राष्ट्रप्रेम सफलता की कुंजी है। शिक्षा का उपयोग देश को सशक्त बनाने में करें।आज सजग रहना ही सबसे बड़ी शिक्षा है। खोजी दृष्टिकोण अपनाकर हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखाएं।

अंत में समिति के द्रोणसिंह ठाकुर ने समिति की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने घोषणा की कि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के गरिमामयी आयोजन निरंतर होते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के उत्कृष्ट संचालन के लिए सरोज कंसारी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि आपका स्नेह और सहयोग हमेशा इसी तरह मिलता रहें। समिति के महेश तंबोली ने सभी अतिथियों, का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुन्दरकाण्ड मंदिर समिति के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ग्रामीण अंचल की बेटी कुसुम बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button