14 दिनों तक बिजली सप्लाई बंद, नवापारा सहित ये इलाके होंगे प्रभावित, 16 जून से 1 जुलाई तक कई फीडरों में रहेगा शटडाउन, देखिए पूरी सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा शहर सहित अंचल के दर्जनों गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में 16 जून से 01 जुलाई तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसे लेकर विद्युत विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेंगी। जिसमें पारागॉव फीडर, दुलना फीडर, पटेवा, मानिकचौरी, दादरझोरी, सोनेसिल्ली, गोबरा, तर्री, गातापार, मानिकचौरी उपकेंद्र फीडर शामिल है।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि विद्युत लाइन एवं उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए 16 जून से 1 जुलाई 2026 तक विभिन्न 33 केवी एवं 11 केवी फीडरों में निर्धारित शटडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पूर्व में निपटा लेने की सलाह दी है। साथ ही आवश्यकता अनुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है ।

बिजली विभाग के मिली जानकारी के अनुसार 16 जून को 11 केव्ही सिंधी कॉलोनी फीडर, 17 जून को शीतलापारा फीडर, 18 जून को गंज रोड फीडर, 19 जून को हाइटेक फीडर तथा 20 जून को राइस मिल और राजिम फीडर क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

इसी तरह 22 जून को पारागांव टाउन एवं नवापारा टाउन फीडर, 23 जून को दुलना, 24 जून को पटेवा, 25 जून को मानिकचौरी, 26 जून को दादरझोरी, 27 जून को सोनेसिल्ली तथा 29 जून को गोबरा, 30 जून को तर्री और गातापार फीडर और 1 जुलाई को मानिकचौरी फीडर के 33/11 केवी उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौसम अथवा तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : कल 13 जून को नवापारा-राजिम सहित सैकड़ों गांवों में बिजली रहेगी बंद, विभाग ने जारी किया अलर्ट, ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button