नवविवाहिता ने लगाई फांसी, बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक 22 वर्षीय नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सिवनी गांव में आंचल सिदार (22) का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि आंचल की शादी करीब दो वर्ष पहले सिवनी निवासी सपन सिदार (24) से हुई थी। दंपति का 11 माह का एक बेटा भी है। आँचल अपने पति और जेठानी के साथ संयुक्त परिवार में रहती थी।

दरवाजा नहीं खुला तो छत से पहुंचे अंदर

पति सपन सिदार ने पुलिस को बताया कि बीती रात आंचल अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घर के पीछे से कमरे की छत की शीट हटाकर अंदर देखा गया। वहां का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। आंचल फंदे पर लटकी हुई थी।

परिजन तत्काल उसे नीचे उतारने की कोशिश करते, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पेड़ पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, मायके पक्ष बोले-हत्या के बाद लटकाया; ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button