आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, मछली पकड़कर लौटते समय हुआ हादसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक 55 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है, जब मृतक मछली पकड़कर अपने घर लौट रहा था। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना आरंग थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरंग थाना अंतर्गत ग्राम परसदा निवासी संतराम यादव (उम्र 55 वर्ष) रविवार सुबह तेज बारिश के दौरान पास की नहर में मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ने के बाद जब वे वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आरंग पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा, जलाशय में डूबने से युवक की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button