नाले में मिला महिला का अर्धनग्न शव, रेप और हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाले में एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के रेलवे परिक्षेत्र स्थित तितली चौक के पास नाले में एक महिला का शव पड़ा मिला। मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। तोरवा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिलों के थानों में भी भेजी गई है। साथ ही विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है, ताकि महिला की शिनाख्त जल्द से जल्द हो सके।

पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल तोरवा थाना से संपर्क करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button