छुरा में दर्दनाक हादसा: पैदल चल रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:– गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने साथी के साथ बैलों को लेकर गांव लौट रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने तत्काल घायल को पेट्रोलिंग वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थित नाजुक बनी हुई है। घटना छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सजापाली निवासी 22 वर्षीय युवक कृषि कार्य के लिए बैल लेकर छुरा आया था। सोमवार रात करीब 8.30 बजे वह अपने साथी के साथ बैलों को लेकर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान कोसमबुड़ा चौकी के पास धौवराभाठा के समीप सड़क किनारे चल रहे युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक सवार भी घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं। वहीं बाइक चालक, जो खुडियाड़िही गांव का निवासी बताया जा रहा है, वह भी घायल होकर अचेत हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही छुरा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने बिना देर किए घायल युवक को अपने पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण समय गंवाए बिना घायल को पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-ट्रक में भिड़ंत, रेंजर की मौत, 9 अधिकारी एवं कर्मचारी घायल











