प्रेमी की तलाश में थाने पहुंची युवती, मांग पूरी नहीं हुई तो टावर पर चढ़कर किया हंगामा, मचा हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती पुलिस थाने के परिसर में लगे टावर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी को थाने बुलाकर शादी कराने की मांग पर अड़ गई। करीब चार से पांच घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने जोखिम उठाते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, युवती ने पहले अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसी मामले में बयान दर्ज कराने के लिए उसे शुक्रवार को थाने बुलाया गया था। बयान की प्रक्रिया के दौरान वह अचानक थाना परिसर से बाहर निकली और देखते ही देखते रेडियो टावर पर चढ़ गई। घटना से पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मोबाइल बंद है, प्रेमी को बुलाकर शादी कराओ

युवती का कहना है कि उसका प्रेमी पिछले 3 से 4 वर्षों से उसके साथ रिश्ते में था, लेकिन कई महीनों पहले उसे छोड़कर चला गया। तब से उसका मोबाइल भी बंद है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसी बात से नाराज युवती लगातार पुलिस से प्रेमी को थाने बुलाकर दोनों की शादी कराने की मांग करती रही।

परिजन, सरपंच और ग्रामीण भी पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन, गांव के सरपंच, उपसरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना परिसर पहुंच गए। सभी ने युवती को नीचे उतरकर बातचीत करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।

पुलिस ने जोखिम उठाकर बचाई जान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए और प्रशिक्षित पुलिसकर्मी रेडियो टावर पर चढ़कर युवती तक पहुंचे। काफी देर तक समझाइश और बातचीत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे शांत कराया और परिजनों से भी चर्चा की। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Video

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमी ने शादी से किया इनकार, आहत होकर पानी टंकी पर चढ़ी लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखिए वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button