भाजपा आईटी सेल रायपुर ग्रामीण के सह संयोजक बने किशन साहू, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नवापारा क्षेत्र से इनकी भी हुई नियुक्ति, देखिए पूरी सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश संयोजक भाजपा आईटी सेल सुनील पिल्लई के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग एवं भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक हितेश मंडाई की सहमति से भाजपा आईटी सेल जिला रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जारी सूची में नवापारा निवासी किशन साहू को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

जारी नियुक्ति सूची के अनुसार किशन साहू को संगठन की आईटी गतिविधियों को सशक्त बनाने तथा डिजिटल माध्यमों से पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

अपनी नियुक्ति पर किशन साहू ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला संयोजक हितेश मंडाई सहित वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज तथा अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि किशन साहू के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा आईटी सेल को और अधिक मजबूती मिलेगी। इसी के साथ नवापारा क्षेत्र से अन्य लोगों की नियुक्ति भी की गई है।

देखिए पूरी सूची 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

विधायक इंद्र कुमार साहू की उपस्थिति में एल्डरमेनो का हुआ शपथ ग्रहण संपन्न, SDM ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button