छुरा तहसील कोतवार संघ की अध्यक्ष बनीं हेन्द्रकुमारी टाण्डे, 18 वोट से हासिल की जीत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- छुरा। तहसील स्तरीय कोतवार संघ छुरा की बैठक मंगलवार 11 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। बैठक में तहसील अध्यक्ष मनीराम जगत के जिला कोतवार संघ में उपाध्यक्ष पद पर चयनित होने के कारण उनके द्वारा तहसील अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सर्वसम्मति से शुरू की गई।

अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें ग्राम पिपराही की श्रीमती हेन्द्रकुमारी टाण्डे और श्री डिगेश्वर कुमार सोरी शामिल रहे। उपस्थित सदस्यों द्वारा दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया गया।चुनाव में कुल 27 सदस्यों ने मतदान किया। इनमें श्रीमती हेन्द्रकुमारी टाण्डे को 18 वोट मिले, जबकि श्री डिगेश्वर कुमार सोरी को 9 वोट प्राप्त हुए। इस तरह हेन्द्रकुमारी टाण्डे ने 9 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए छुरा तहसील कोतवार संघ की नई अध्यक्ष का पद हासिल किया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला कोतवार संघ के महामंत्री उत्तम बांधे, राजिम तहसील के उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे। नई अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

NSS का नशा मुक्त युवा अभियान: विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button