गुरु शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार : शिक्षक छात्रा को न्यूड वीडियो नहीं भेजने पर देता था फैल करने की धमकी, टीचर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-जिले से गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने तथा उस पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर भी दिखाया। मामला कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी आशीष मंडल 30 वर्ष एक हायर सेकेंडरी स्कूल में गणित का शिक्षक है और पिछले करीब 10 वर्षों से वहां पदस्थ है। आरोप है कि 16 अगस्त को एक्स्ट्रा मैथ्स क्लास लेने के दौरान उसने 10वीं कक्षा की छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह छात्रा को मैसेज भेजने लगा।

फेल करने का डर दिखाने का आरोप

आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे तथा उससे भी न्यूड फोटो-वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया और परीक्षा में फेल करने का डर दिखाया गया। लगातार दबाव से परेशान छात्रा ने पूरी बात अपनी मां को बताई।

मां की शिकायत के बाद कार्रवाई

छात्रा की मां ने 20 अगस्त को बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आशीष मंडल, निवासी पी.व्ही.-40 पुरुषोत्तम नगर के रूप में हुई है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और जब्त मोबाइल फोन को भी विवेचना में शामिल किया गया है।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, POCSO एक्ट की धारा 12 और IT एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार: छात्रा को होटल ले जाकर दुष्कर्म, शिक्षक पर FIR दर्ज, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button