विधायक रोहित साहू ने सरस्वती शिशु मंदिर के नए भवन का किया लोकार्पण, कहा- शिक्षा और संस्कार से होगा राष्ट्र निर्माण
जिला स्तरीय बौद्धिक समारोह में शिक्षा और संस्कार को बताया राष्ट्र निर्माण की नींव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम के समीपस्थ ग्राम जेंजरा में सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोहित साहू शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने वहां आयोजित जिला स्तरीय बौद्धिक समारोह में भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही क्षेत्र में शिक्षा, बुनियादी ढांचे और विकास को गति देने वाले अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। सरस्वती शिशु मंदिर जैसे शिक्षण संस्थान बच्चों में संस्कारयुक्त शिक्षा का बीजारोपण करते हैं, जिससे एक सशक्त और आदर्श समाज का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के स्तर को उन्नत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और क्षेत्र के विकास के लिए धन या संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
आज का युवा, कल के भारत का भविष्य

लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात विधायक रोहित साहू जिला स्तरीय बौद्धिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने बौद्धिक प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं व युवाओं का उत्साहवर्धन किया।अपने संबोधन में विधायक श्री साहू ने कहा कि बौद्धिक प्रतिस्पर्धाएं और कार्यक्रम युवाओं के मानसिक विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। आज का युवा ही कल के भारत का भविष्य है, इसलिए शिक्षा और बौद्धिक विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का होना भी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, जनपद सदस्य हीरामनी साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हरीश साहू, अनु जाती मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्त्तम साहू, मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव, मंडल महामंत्री हेमंत वर्मा, धानबाई साहू, सरपंच बोधन यदु, सोसायटी अध्यक्ष महेश साहू, उप सरपंच प्रमोद साहू, विक्रम साहू,झांगू साहू, टीकाराम साहू, परदेशी साहू, जालम साहू, होरीलाल साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विद्यालय के आचार्यगण, पंच-सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
जेन्जरा में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ विधायक रोहित साहू ने सुना ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड











