पेट्रोल पंप में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की मौत का जिम्मेदार मानकर पेट्रोल पंप फूंका; आग न लगी तो दो बाइक जला दीं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले पेट्रोल नोजल में माचिस से आग लगाने का प्रयास किया। नोजल में आग नहीं लगने पर उसने परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले पेट्रोल पंप के सामने खुले नाले में गिरकर बाढ़ के पानी में बहने से एक बच्ची की मौत हो गई थी, जिससे वह आक्रोशित था। मामला मगरलोड क्षेत्र के ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप का है।
रात में पेट्रोल पंप पहुंचकर की आगजनी
पुलिस के अनुसार घटना 1 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे की है। ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप परिसर में आरोपी पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल नोजल में आग लगाने का प्रयास किया। नोजल में आग लगाने में असफल होने के बाद उसने परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों में माचिस से आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर मगरलोड थाने में बीएनएस की धारा 296, 326(एफ) एवं 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
बच्ची की मौत को लेकर था आक्रोश
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीवन निषाद (47) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 26 सितंबर 2026 को ग्राम मेघा में पेट्रोल पंप के सामने खुले नाले में एक छोटी बच्ची गिर गई थी। उस दौरान महानदी में आई बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बच्ची बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
बाढ़ बनी काल! नाले में फिसली छात्रा, तीन दिन बाद महानदी किनारे मिला शव…. पढ़िए पूरी खबर
पुलिस के मुताबिक आरोपी इस घटना के लिए पेट्रोल पंप प्रबंधन को जिम्मेदार मानता था। इसी बात को लेकर उसके मन में आक्रोश था। इसी गुस्से में उसने पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
आधी रात पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश, दो बाइक जलाईं; CCTV में कैद हुआ संदिग्ध-VIDEO
पुलिस के मुताबिक आरोपी इस घटना के लिए पेट्रोल पंप प्रबंधन को जिम्मेदार मानता था। इसी बात को लेकर उसके मन में आक्रोश था। इसी गुस्से में उसने पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।









