मां-बेटे के हत्यारे ने जेल में खुद का काटा हाथ, आरोपी की पत्नी बोली- मै भी हो सकती थी अगला निशाना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मां-बेटे के हत्या के आरोपी ने जेल में हाथ काटने की कोशिश की है। उसके हाथ पर नुकीली चीज से कटने के निशान मिलने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी देकर वापस जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पैसों के लालच में आरोपी ने पहले शिक्षिका की हत्या की और फिर वारदात का राज खुलने के डर से उनके बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया था। मामला सूरजपुर जिले के जयनगर थाना थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रवेश कुमार ने 40 वर्षीय शिक्षिका रजनी बरेठ से पैसों की मांग की थी। इनकार करने पर उसने रजनी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद 18 वर्षीय सुजल को बहाने से अपने साथ ले जाकर सुनसान इलाके में पत्थर से सिर और सीने पर वार कर मार डाला।
पत्नी ने जताया अपनी जान को खतरा
दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी की पत्नी सरिता लकड़ा ने पति से सारे रिश्ते तोड़ने की बात कही है। उसने आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। सरिता और मृतका रजनी एक ही स्कूल में शिक्षिका थीं। सरिता के मुताबिक, घटना से करीब 15 दिन पहले प्रवेश ने उसकी मर्जी के बिना टाटा एआईए कंपनी में एक करोड़ रुपये का बीमा कराया था। उसे आशंका है कि पति की अगली योजना उसे मारकर बीमा की रकम हासिल करने की हो सकती थी।
सरिता ने बताया कि पूछताछ में प्रवेश ने अहंकार के कारण रजनी की हत्या करने की बात कही थी। रजनी द्वारा उसे अपमानित किए जाने की बात भी सामने आई है। दोनों के बीच कथित संबंधों को लेकर सरिता ने अनभिज्ञता जताई।
जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को महावीरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से लगी सड़क के किनारे सुजल का शव मिला था। बाद में उसके घर के बाथरूम से मां रजनी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की। संदेह के आधार पर प्रवेश कुमार को 22 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पैसों की जरूरत के चलते वारदात को अंजाम दिया। उस पर व्यवसाय के लिए 20 लाख रुपये का कर्ज था। पुलिस ने मृतका का मोबाइल, गहने और अन्य सामान बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस ने जांच में सरिता की संलिप्तता नहीं पाई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
19 लाख के लालच में शिक्षिका की हत्या, बेटे को भी मार डाला; आरोपी गिरफ्तार











