नवापारा में 56 हितग्राहियों के पक्के मकान का सपना होगा साकार, विधायक इन्द्र कुमार साहू ने वितरित किए आवास अनुज्ञा पत्र
नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गोबरा नवापारा नगर पालिका क्षेत्र के 56 हितग्राहियों को आवास अनुज्ञा पत्र वितरित किए गए। सोमवार, 27 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू ने हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस पहल से पात्र परिवारों के पक्के मकान के सपने को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान विधायक इन्द्र कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशहाली और सुरक्षा लाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और प्रत्येक पात्र परिवार के पक्के मकान के सपने को पूरा करना है। उन्होंने आवास अनुज्ञा पत्र प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नगर पालिका अध्यक्ष ने विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
वहीं, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी ने भी अपने विचार रखे और प्रधानमंत्री आवास योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में सभापति पूजा कंसारी, पार्षद जीना निषाद, एल्डरमैन गुलाब राव, मुकुन्द मेश्राम, कन्हैया साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देवेन्द्र साहू तथा पत्रकार लीला राम साहू सहित स्थानीय नागरिक, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
जौंदी में विकास कार्यों की सौगात, विधायक इन्द्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन











