संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने जन्मदिन पर बच्चों के साथ बांटी खुशियां, न्योता भोज में बच्चों को अपने हाथों से परोसा खाना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आरंग ब्लाक के संकुल केंद्र खमतराई के अंतर्गत आने वाले शासकीय विद्यालयों में संकुल समन्वयक हरीश दीवान का जन्मदिन अनूठे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर ‘आओ खुशियां बांटें’ पहल के तहत संकुल के विभिन्न विद्यालयों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाने की इस पहल ने विद्यालयों में उत्साह और खुशियों का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल खमतराई सहित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौथली तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय कलई और गुखेरा में न्योता भोज आयोजित किया गया। इस दौरान हरीश दीवान ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें चॉकलेट बांटी और अपने हाथों से खीर, पूड़ी व भजिया परोसी। बच्चों ने भी उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया। उनके चेहरों पर खिली मुस्कान ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
बच्चों के साथ खुशियां बांटना सबसे बड़ा उपहार

बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए हरीश दीवान ने कहा कि बच्चों के साथ खुशियां बांटने से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी अपनत्व, संस्कार और सामाजिक समरसता की नींव भी है। विद्यालय हमारा परिवार है और बच्चे हमारा भविष्य हैं।
उन्होंने कहा कि जब शिक्षक और समाज मिलकर इस तरह के आयोजनों में भागीदारी निभाते हैं, तो बच्चों का विद्यालय के प्रति जुड़ाव बढ़ता है और उनमें स्कूल आने के प्रति रुचि विकसित होती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
शिक्षकों और ग्रामीणों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
आयोजन के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें सीएल एनेस्वरी, नरसिंह दास मानिकपुरी, लक्षण लहरी, अरविंद वैष्णव, तारामती बंजारे, कृष्णकांत साहू, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू, लायक सिंह डहरिया, सीमा राठौर, बबीता लहरे, हेमा बंजारे, सौरभ साहू, भूषण जलछत्री और कोमल सिंह राठौर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।
सभी ने संकुल समन्वयक हरीश दीवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और बच्चों के बीच खुशियां बांटने की इस पहल की सराहना की।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











