डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, युवती की मौके पर दर्दनाक मौत; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार एक्टिवा अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बिलासपुर जिले के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, यदुनंदन नगर तिफरा निवासी दिशा मनहर पिता भवानी मनहर (21 वर्ष) एक्टिवा क्रमांक सीजी 12 बीयू 5157 से देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच श्रीकांत वर्मा मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान एक्टिवा अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिशा वाहन से उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ATM पर्ची से हुई मृतका की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया। शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस को उसके पास से एक एटीएम पर्ची मिली, जिसके आधार पर पहचान के प्रयास किए गए।

बाद में मृतका की पहचान दिशा मनहर के रूप में हुई। वह मूल रूप से कोरबा की निवासी थी और वर्तमान में यदुनंदन नगर तिफरा में रह रही थी। पुलिस ने फोन के माध्यम से उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दो स्कूटियों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, महिला की मौके पर मौत; युवती फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल