राजिम ब्रेकिंग : महानदी में तैरता मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस; मृतक की शिनाख्त में जुटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र में महानदी में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार राजिम और पितईबंद के बीच महानदी में लोगों ने पानी में एक शव तैरते हुए देखा। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 70 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने पर राजिम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने की कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह महानदी तक कैसे पहुंचा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच और शव की शिनाख्त के बाद ही मामले में आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: मोहल्ले में फैली बदबू ने खोला मौत का राज, दरवाजा तोड़कर घर में पहुंची पुलिस तो मिला महिला का शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल