6 साल की बेटी को लेने पहुंचा पिता, साले ने रास्ते में पटक-पटककर मार डाला! मासूम के सामने पिता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छह साल की मासूम अपनी मां के घर से पिता के साथ लौट रही थी, लेकिन रास्ते में ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया जिसने उसकी पूरी दुनिया उजाड़ दी। बेटी को लेने ससुराल पहुंचे पिता की उसके ही साले ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।

आरोप है कि आरोपी ने जीजा को जमीन पर पटक-पटककर पीटा, सीने और पेट पर लात मारी और गले पर पैर रख दिया। इस दौरान मासूम बेटी पास ही मौजूद थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि बच्ची अपने पिता के पास रोती-बिलखती रह गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला कोरिया जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

बेटी को ले जाने की बात पर साले से हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, बैकुंठपुर क्षेत्र के ग्राम सलका के बसोरपारा निवासी जितेंद्र बसोर (42) 16 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे अपनी छह वर्षीय बेटी को लेने ससुराल पहुंचा था। उसकी ससुराल भी इसी गांव में है। बेटी को अपने साथ ले जाने की बात पर उसका साला सनी उर्फ सन्नी बसोर (20) नाराज हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

इसके बाद जितेंद्र अपनी बेटी को लेकर घर लौटने लगा। वह ससुराल से कुछ दूरी पर गांव के ग्राउंड तक पहुंचा ही था कि सनी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। दोनों के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया।

सीने-पेट और गले पर किया हमला

आरोप है कि गुस्से में सनी ने जितेंद्र को जमीन पर पटक-पटककर पीटा। इसके बाद उसके सीने और पेट पर लात मारी तथा गले पर पैर रख दिया। हमले में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान छह साल की मासूम बेटी घटनास्थल के पास मौजूद थी। पिता को इस हालत में देखकर बच्ची रोती रही। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आरोपी साला गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी सनी बसोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बताया गया कि परिजनों ने हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग रखी। पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल मामले में आगे की विवेचना जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: पत्नी और बेटे के बीच आपत्तिजनक संबंध के आरोप, गुस्साए बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल