राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार सड़क से खेत में पलटी, कार के उड़े परखच्चे, मौके पर मची चीख-पुकार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मारुति सुजुकी सेलेरियो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट दूर खेत में जा गिरी। हादसे की भयावहता इतनी थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

सड़क से उछलकर दो खेत पार कर पहुंची कार

जानकारी के अनुसार, रोहिणा-कपसीडीह-टेका मार्ग पर रात के दौरान सेलेरियो कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क से नीचे उतरकर करीब 150 फीट दूर एक खेत को पार करते हुए दूसरे खेत में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो लोग सवार थे, जो बाहर घूमने के बाद अपने घर टेका लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति पूर्व में सरपंच प्रतिनिधि एवं उपसरपंच रह चुके हैं।

एक की हालत गंभीर, राजिम में कराया गया भर्ती

हादसे में दोनों कार सवार घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की चपेट में आने युवक की मौके पर मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल