आग की लपटों में घिरा ट्रक कुछ ही मिनटों में जलकर खाक, कच्चा लोहा लेकर रायपुर जा रहा था वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नेशनल हाईवे-30 पर आधी रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलते 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक लपटों से घिर गया और कुछ ही देर में जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि चालक ने खतरे को भांपते हुए ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का है।

चालक ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यूएच 9770 कच्चा लोहा भरकर नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 1.15 बजे अचानक ट्रक से धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले चुकी थी। ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वाहन नारायणपुर निवासी ट्रांसपोर्टर रामानंद यादव का बताया जा रहा है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। पुरूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: इको कार को किया आग के हवाले, गैस सिलेंडर और चूल्हा रखकर आग लगाने का आरोप!, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल