रायपुर में झूले पर बैठने को लेकर विवाद, युवक-युवती आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर के महादेव घाट में झूले पर बैठने जैसी मामूली बात को लेकर युवक और युवती के बीच जमकर विवाद हो गया। शुरुआत में हुई सामान्य कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सार्वजनिक स्थल पर अचानक हुए इस हंगामे से वहां मौजूद लोगों का ध्यान विवाद की ओर खिंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

झूले पर बैठने को लेकर मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, महादेव घाट में मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले पर बैठने को लेकर युवक और युवती के बीच बहस शुरू हुई थी। दोनों के बीच पहले तीखी कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई।

वायरल वीडियो के बाद घटना की चर्चा तेज

मारपीट का किसी ने वीडिया बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच घटना की चर्चा हो रही है। फिलहाल युवक और युवती की पहचान, विवाद के दौरान किसी के घायल होने तथा मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवतियों के दो गुटों के बीच सड़क पर संग्राम! बाल खींचे, थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाए, VIDEO वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल