ब्रेकिंग: गरियाबंद में 4.50 लाख के हीरों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अवैध हीरा कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में 4 लाख 50 हजार रुपये कीमत के 09 नग हीरों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से बहुमूल्य हीरों की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 14 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीकासार जाने वाले जीरो प्वाइंट मार्ग के पास कुछ लोग अवैध रूप से बहुमुल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मैनपुर और स्पेशल टीम मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला एवं दो पुरुषों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला आरोपी भानुमति यादव के पास से 05 नग, कुशल नेताम के पास से 02 नग तथा अर्जुन पाण्डे के कब्जे से 02 नग कुल 09 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ बरामद किए गए। जब्त हीरों की अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- भानुमति यादव, पति घासीराम यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम मोहंदा, थाना मैनपुर जिला गरियाबंद
- कुशल नेताम, पिता दलगंजन नेताम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीपल कन्हार, थाना पीपरछेड़ी जिला गरियाबंद
- अर्जुन पाण्डे, father लैबानो पाण्डे, उम्र 51 वर्ष, निवासी बेगरपारा, थाना मैनपुर जिला गरियाबंद
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











