गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु सामान्य प्रेक्षक नियुक्त, इन ग्राम पंचायतों में होना है चुनाव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन मई 2026 के लिए जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर को गरियाबंद जिले के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पंच के 15 पद एवं सरपंच के 1 रिक्त पद हेतु उप निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। जिसके लिए विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पंचायत नांगाबुड़ा, विकासखंड देवभोग के ग्राम पंचायत माहूलकोट, विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत करकरा, रजनकट्टा, पीपरछेड़ी, सेम्हरा, पण्ड्रीपानी गोंड़ तथा विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत हरदीभाठा, भेजीपदर, गुरजीभाठा (अ) वार्ड क्रमांक 7 एवं 8, सगड़ा, गुरजीभाठा (टी), बुड़गेलटप्पा, कोयबा एवं खरीपथरा में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं शिकायतें सामान्य प्रेक्षक के मोबाइल नंबर 94063-78849 पर उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

चुनाव 2026 : नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी, कुल इतने पदों पर होगा चुनाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button