कुंभकल्प मेला शांतिपूर्वक संपन्न : विधायक रोहित साहू ने जताया आभार, कहा …..

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चले पंद्रह दिवसीय कुंभकल्प मेले के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर विधायक रोहित साहू ने राज्य शासन ,जिला प्रशासन गरियाबंद, और विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन प्रशासनिक समन्वय, जनसहभागिता और श्रद्धालुओं के अनुशासन का परिणाम है।

विधायक रोहित साहू ने अपने संदेश में कहा कि राज्य में आयोजित कुंभकल्प मेला आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अदभुत संगम रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तत्परता से कार्य किया। साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए प्रयास सराहनीय रहे।

उन्होंने विशेष रूप से मेला ड्यूटी में लगे कमिश्नर रायपुर, कलेक्टर गरियाबंद, एसपी गरियाबंद, सीइओ गरियाबंद, एसडीएम राजिम, तहसीलदार राजिम, सीएमओ नगर पंचायत राजिम सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत, स्वयंसेवी संगठनों और प्रिन्ट-इलेक्ट्रानिक मीडिया के योगदान की प्रशंसा की। विधायक श्री साहू ने कहा कि आम जनता ने भी अनुशासन और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए मेले को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि कुंभकल्प मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस आयोजन से क्षेत्र की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है और स्थानीय व्यापार को भी गति मिली है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और विधानसभा क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामूहिक प्रयासों से बड़े आयोजनों को सफल बनाया जाएगा।

देर रात तक व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग

 

बता दे कि कुंभ कल्प मेले के दौरान विधायक रोहित साहू लगातार देर रात तक मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेते थे। वे स्वयं विभिन्न घाटों, पार्किंग स्थल, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल केंद्र एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया करते थे। निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी कमियां नजर आईं, उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। देर रात तक सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करने के कारण मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहीं और श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सका और इस वर्ष कई वर्षों के रिकार्ड तोड़ते हुए एक ऐतिहासिक भीड़ महाशिवरात्रि में नजर आई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, दिव्यांग बच्चों को कराया मेला व मीना बाजार का भ्रमण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button