मामूली विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या, पहले गला घोंटा, फिर ईंट से चेहरा कुचला, दो आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 1800 और मोबाइल विवाद को लेकर दो युवकों ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले कपड़े से गला घोंटा और फिर ईंट से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बंदोरा निवासी राहुल कुर्मी (25 वर्ष) अपने घर के पास “राहुल ऑटो” नाम से धुलाई मशीन सेंटर संचालित करता था। 28 मार्च की शाम उसका शव घर के बगल में संदिग्ध हालत में मिला। शव के गले पर दबाव के निशान थे, जबकि सिर, माथे और चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार के गंभीर घाव पाए गए।

शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिचित इंद्र कुमार गबेल उर्फ इंदर (35 वर्ष) और नारायण यादव उर्फ निखिल (20 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, इंद्र कुमार अपने 1800 वापस मांग रहा था, वहीं मोबाइल का फेस लॉक खुलवाने और मोबाइल चोरी के शक को लेकर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने पहले कपड़े से राहुल का गला घोंटा। जब वह पूरी तरह मृत नहीं हुआ, तो ईंट के टुकड़े से उसके सिर, माथे और चेहरे पर लगातार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

भागने के फिराक में थे आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: रंगमंच परिसर में मिली युवक की संदिग्ध लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button