भाजपा किसान मोर्चा के धमतरी जिला प्रभारी बने राजेश साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिला प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेश साहू को धमतरी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश साहू ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया है।

राजेश साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग, क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कार्यकर्ता भाव से करेंगे। किसान हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

राजेश साहू ने कहा कि धमतरी जिले में किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा। नई नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राजेश साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पर नवापारा में जिला स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button