प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पर नवापारा में जिला स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण जिला इकाई के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग ने किया। इस अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, ललिता वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री बुद्धेश्वर वर्मा, जिला प्रदर्शनी प्रभारी विजय गोयल तथा उत्पल साहू, नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, सुशासन और जनकल्याण की दृष्टि से ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है और देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस अवसर पर नवापारा पालिका क्षेत्र के तर्री, गोबरा एवं मुक्तिधाम मणिकंचन सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों प्रेमिका ध्रुव, ममता सिन्हा, चित्ररेखा साहू, उषा मानिकपुरी, प्रभा सतनामी एवं यशोदा साहू का साड़ी भेंट कर सम्मान किया गया।

भाजपा नेताओं ने किया सम्मान

इसके अलावा नगर के वरिष्ठ नाड़ी वैद्य एवं समाजसेवी डॉ. राजेंद्र गदिया, जनक कंसारी तथा भाजपा नेता पारस गोलछा को उनके निवास पहुंचकर शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत रतिराम साहू के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा गोयल परिवार का कुशलक्षेम भी जाना गया।

कार्यक्रम का संचालन मुकुंद मेश्राम ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला प्रदर्शनी प्रभारी विजय गोयल ने किया। आयोजन में भाजपा नेता सिंटू सौरभ जैन, अनुज सिंह राजपूत, अशोक गंगवाल, मनीष चौधरी, रमेश पहाड़िया, मयाराम साहू, किशन साहू, नवल साहू, अनिल अग्रवाल, धनपति साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, योगिता सिन्हा, तनु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में CM साय ने 76 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, 600 करोड़ रुपये से अधिक की मिली सौगात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button