IndiavsEngland 2nd T20: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, जैकब बेथेल के 76 रनों तूफानी पारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– IndiavsEngland : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य 19 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
IndiavsEngland : भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 49 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रन की उपयोगी पारी खेली। अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर भारत का स्कोर 190 रन तक पहुंचाया। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और जोस बटलर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
जैकब बेथेल के 76 रनों तूफानी पारी
IndiavsEngland : शुरुआती झटकों के बावजूद कप्तान हैरी ब्रूक ने महज 15 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। इसके बाद जैकब बेथेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बेथेल ने 46 गेंदों में नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई के एक ओवर में 29 रन बटोरकर मैच का रुख पूरी तरह इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया। अंत में जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।
IndiavsEngland : भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट झटके। हर्षित राणा और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और रोमांचक अंदाज में भारत को 4 विकेट से शिकस्त दी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज: कोहली-गायकवाड का शतक, रायपुर में टीम इंडिया की बैटिंग मजबूत











