लहराकर फुटपाथ में चढ़ी कार, अंदर बैठे युवक-युवती करते रहे रोमांस, लोगों का फूटा गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर लहराते हुए सड़क किनारे दुकान के पास फुटपाथ पर जा चढ़ी। उसके बाद भी अंदर बैठे युवक युवती कार के अंदर रोमांस करते आए। जिसके बाद वहाँ मौजूद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और मारपीट भी हो गई। मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी क्षेत्र में बारिश के दौरान मेन रोड पर तेज रफ्तार एक कार में सवार होकर युवक-युवतियां घूम रहे थे। इसी दौरान युवक ने कार को लहराते हुए एक दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ा दिया और टक्कर मार दी। कार की टक्कर से वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं मौके पर मौजूद कई लोग इधर-उधर भागकर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
वहीं हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसका वीडियो शल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार की ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट पर बैठा कपल एक-दूसरे को किस करता नजर आ रहा है। हादसे के बीच कपल के इस व्यवहार को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने कार सवारों से हादसे को लेकर बात करने और विरोध करने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कार सवार युवकों द्वारा कथित तौर पर दबंगई दिखाने की बात सामने आई।
विवाद बढ़ने के बाद कुछ स्थानीय युवकों ने कार सवार युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कार में मौजूद युवती भी बाहर आई और युवक के पक्ष में स्थानीय लोगों से बहस करने लगी। देखते ही देखते विवाद और बढ़ गया तथा युवती के साथ भी मारपीट की गई।
घटना का वीडियो बनाने वाले किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका भी जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के बाद हुई इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ने के दौरान किसी व्यक्ति को चपेट में ले लेती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालाकि इस मामले में पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।
वीडियो
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











