तिरंगे की शान से गूंजा नवापारा का दानवीर भामाशाह चौक, दूसरे दिन ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
परिक्षेत्र साहू समाज ने दो दिवसीय आयोजन में मनाया स्वतंत्रता दिवस, भगवान भोलेनाथ का किया भव्य जलाभिषेक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :– राष्ट्रप्रेम और भगवान शिव की भक्ति का अद्भुत संगम नवापारा नगर में देखने को मिला। परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति का रंग देखने को मिला, वहीं मां कर्मा मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के भव्य जलाभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पहले दिन दानवीर भामाशाह चौक पर स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ हुआ। जहां चौक पर मुख्य अतिथियों, सामाजिक पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा चौक देशभक्ति से सराबोर हो उठा।

इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारा ही मजबूत एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है।
भक्तिमय हुआ माहौल

ध्वजारोहण के दूसरे दिन 16 अगस्त को मां कर्मा मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन किया गया। सावन माह के पावन अवसर पर पंडित रूपेंद्र महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन किया गया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष तथा शंखध्वनि से मंदिर परिसर गूंज उठा। समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर नगर एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।
सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश
आयोजन में वक्ताओं ने आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। दो दिवसीय आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ और व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में समाज के संरक्षक एवं वरिष्ठजन रविशंकर साहू, चम्पू साहू, मेघनाथ साहू, कन्हैया लाल साहू, साहू समाज अध्यक्ष रमेश साहू, सचिव गैंद राम साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीना साहू, नंदिनी साहू, ललिता साहू, महिला संगठन सचिव दुकलहीन बाई साहू, पुरुष संगठन सचिव ठाकुर राम साहू, कोषाध्यक्ष लखन लाल साहू सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
सामाजिकजन हुए शामिल

मंदिर समिति अध्यक्ष रज्जु साहू, भगत घनश्याम साहू, डाहरू राम साहू सहित अन्य पदाधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। जनप्रतिनिधियों में पार्षद अर्जुन साहू, एल्डरमैन कन्हैया साहू, पार्षद अजय साहू, पार्षद फागुराम साहू तथा राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू और उपाध्यक्ष आलोक डॉ. चंद्रिका साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।
युवा प्रकोष्ठ से सुरेन्द्र साहू सपरिवार, प्रतीक साहू, दाऊ साहू, तेजेश्वर साहू, लक्की साहू और चेतन साहू तथा व्यापार प्रकोष्ठ से डिगेश्वर साहू, कोमल साहू, त्रिलोक साहू और संतोष साहू ने सहभागिता निभाई। राजिम से पहुंचे नंदी शर्मा सहित विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, युवा और बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु इस आयोजन के साक्षी बने।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











