दीयों से जगमगाया नवापारा का नेहरू घाट, विधायक इंद्र कुमार साहू ने आरती कर मांगी क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गोबरा नवापारा के महानदी तट पर स्थित नेहरू घाट में भव्य गंगा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने महानदी तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर मां गंगा एवं महानदी की आरती उतारी और दीप प्रज्ज्वलित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के साथ क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

गंगा आरती के दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया और शंखनाद से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा। महानदी के जल में प्रवाहित किए गए सैकड़ों दीपों से नेहरू घाट जगमगा उठा। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी दीपदान कर क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

समर्पण से देशवासियों को मिलती है प्रेरणा 

इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उनके कार्य और समर्पण से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भव्य आरती एवं दीपदान कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में शहर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान नेहरू घाट का वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा पूरा – सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button