छांटा में धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, अशोक बजाज बोले- हुनर और तकनीकी दक्षता से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर
पूजा-पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा के समीपस्थ ग्राम छांटा में नवयुवक विश्वकर्मा पूजा समिति के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों और आधुनिक दौर में तकनीकी दक्षता के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का महान शिल्पकार तथा वास्तुकला एवं तकनीकी ज्ञान का अधिष्ठाता बताया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के अद्भुत कौशल और सृजनशीलता से यह प्रेरणा मिलती है कि श्रम, कला, तकनीक और नवाचार मानव जीवन की उन्नति के महत्वपूर्ण आधार हैं।
अशोक बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान, तकनीक, उद्योग, स्टार्टअप, डिजिटल तकनीक और विनिर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में युवाओं को केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने अंदर हुनर और तकनीकी दक्षता भी विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में कौशल और तकनीकी ज्ञान युवाओं के लिए रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के नए अवसर पैदा कर सकते हैं।
जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत रायपुर की सभापति चंद्रकला ध्रुव ने की। इस दौरान ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मेहत्तरू लाल साहू, परदेसी राम साहू, दयालु गाड़ा, नवल किशोर साहू, हितेश मंडई, गोपाल राम साहू, गुलाब राम साहू, दशरथ साहू, अशोक साहू, मायाराम साहू, धीरज साहू, खोरबहरा राम साहू, किशन साहू, अयाज रजा, डीहूराम साहू, शंकर लाल साहू, टिकेश्वर वर्मा, दीपक साहू, डोमेन साहू, एकलव्य साहू, पीतांबर साहू सहित महिला कमांडो और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। पूजा एवं सांस्कृतिक आयोजन से गांव में उत्सव का माहौल बना रहा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











