बीच सड़क पर लेटा युवक, तेज रफ्तार कार ने कुचला; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक युवक चलते-चलते सड़क के बीचों-बीच लेट गया, इसी दौरान तेज रफ्तार कार उसे कुचलते हुए निकल गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना धमतरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

चलते-चलते बीच सड़क पर लेट गया युवक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची (21 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना 7 अक्टूबर बुधवार रात करीब 9.46 बजे की है। सामने आए CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सागर सड़क पर पैदल चलता हुआ आता है और अचानक बीच सड़क पर लेट जाता है। कुछ देर तक उसके पास से कई वाहन गुजरते हैं। इसके बाद एक तेज रफ्तार कार वहां पहुंचती है और सड़क पर लेटे युवक को चपेट में ले लेती है।

टक्कर के बाद युवक कार के नीचे आ गया और करीब 12 फीट तक घसीटता चला गया। हादसे में उसके सिर, सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सड़क पर खून फैल गया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दी। वरदान एंबुलेंस की मदद से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

प्रारंभिक जानकारी में युवक के नशे की हालत में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से युवक के नशे में होने की पुष्टि नहीं की है। युवक सड़क पर किस परिस्थिति में लेटा था और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन कौन-सा था, इसकी जांच की जा रही है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, हवा में उछले युवक, CCTV फुटेज आया सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button