ब्रेकिंग: जतमई मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जतमई माता मंदिर मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को छुरा उपचार के लिए भेजा गया है। घटना छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार शाम लगभग 5 बजे गाय डबरी की ओर से तीन युवक बाइक में सवार होकर आ रहे थे। तभी जतमई मंदिर के पास भंडारा भवन जाने वाले खतरनाक मोड़ पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक शासकीय भवन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के बीच में बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे और पीछे बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए छुरा अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त युवकों में एक युवक पंक्तियां गाँव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दो युवक तुमगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक खैरझिटी (तुमगांव -महासमुंद) का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और चालक मोड़ को समझ नहीं पाया होगा, जिससे वाहन सीधे मोड़ के पास बने सरकारी भवन से जा भिड़ा।
मोड़ काफी खतरनाक

स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों का कहना है कि जतमई माता मंदिर जाने वाला यह मोड़ काफी खतरनाक है और यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है नया सड़क बनाते समय ना तो विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस तरह के अंधे मोड़ को समझ कर सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। कई मोड़ो में कोई सुधार ही नहीं किया गया है।
चालक भी सड़क चौड़ीकरण होने की वजह से काफी स्पीड में गाड़ी चलाते हैं और इस तरह के मोड को समझ नहीं पाने के कारण दुर्घटना का शिकार होकर जान गवां रहे है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद ब्रेकिंग: गले में फंसा 11 केवी तार, बाइक समेत जिंदा जल गया युवक











