छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से गैंगरेप: घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर ले गए युवक, जंगल में रेप के बाद सड़क किनारे बेहोश छोड़कर भागे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर ले गए दो युवकों ने जंगल में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। मामला कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात गांव में छठी कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें पीड़िता अन्य ग्रामीणों के साथ शामिल हुई थी। कार्यक्रम में चिल्फी निवासी राहुल मार्गे और बहना खोदरा निवासी देवकुमार धुर्वे भी मौजूद थे।
शराब पिलाकर जंगल ले गए आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों युवकों ने युवती को घर छोड़ने का भरोसा दिलाया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। आरोप है कि रास्ते में युवती को शराब पिलाई गई और फिर रानीदहरा व सरोदा दादर के बीच जंगल में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद आरोपी युवती को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रानीदहरा जाने वाली सड़क पर युवती को अचेत हालत में पड़ा देखा। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले। ग्रामीणों की सूचना पर चिल्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि
पुलिस ने पीड़िता को तत्काल उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, जहां जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पीड़िता और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने युवती द्वारा बताए गए हुलिए और सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पति के सामने महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर पति की बेरहमी से पिटाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार











