22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पूरा मामला कोरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पायल ने कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित अपने घर में रविवार तड़के करीब 4 बजे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्यार की दर्दनाक दास्तां: प्रेमी की मौत का गम नहीं सह सकी प्रेमिका, सदमे में कर ली आत्महत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button